बरेली: बरेली में प्रेमी रहस्यमय तरीके से लापता, प्रेमिका ने पत्नी और सालों पर अगवा करने का लगाया सनसनीखेज आरोप
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आंवला निवासी पूजा नाम की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसके साथ कई वर्षों से रह रहे रियाज खान को उसकी पत्नी नगमा और उसके भाई शकील व सलीम ने गायब कर दिया है। पीड़िता के अनुसार, दिल्ली में मुलाकात के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वे पति-पत्नी की तरह रहने लगे।