बाढ़: बाढ़ के चोंदी पर पिछले पांच दिनों से पंप हाउस का मोटर खराब होने से पानी की किल्लत: अधिकारियों के खिलाफ लोगों में नाराजगी
Barh, Patna | Jun 8, 2026 बाढ़ नगर क्षेत्र के चोंदी पर मोहल्ले में पिछले 5 दिनों से पानी की किल्लत हो रही है, जिससे लोग काफी परेशान है। स्थानीय लोगों ने सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां पर पानी के लिए हाहाकार है। इस बाबत स्थानीय लोगों में अधिकारियों के खिलाफ काफी नाराजगी है।