बिजनौर: गांव स्वाहेड़ी के जंगल में गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप राहगीरों ने वीडियो बनाकर की वायरल
Bijnor, Bijnor | Jun 1, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी के जंगल मे गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। गुलदार की लाइव वीडियो बनाकर राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो के आधार पर बिजनौर वन विभाग की टीम मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जिले में लगातार सिलसिलेवार तरीके से गुलदार दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर किसानों में हड़कंप मचा हुआ है,