बिजनौर: गांव में महमदाबाद में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Bijnor, Bijnor | May 31, 2024 बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद में रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें खजान नाम का व्यक्ति घायल हो गया।घायल खजान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।