छतरपुर: तेज रफ्तार आईसर ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के बिजावर तिराहे पर आज 26 मई रात करीब 8:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आईसर ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। जांच के बाद प्रेमु अहिरवार और कृष्णा अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।