भोगांव: डीएम ने 17 साल पुराने भूमि विवाद को सुलझाया, भोगांव में डेढ़ घंटे रहकर चेतराम को दिलाया न्याय
तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम उसमानपुर में 17 वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर करीब 1 घंटे 30 मिनट तक खेत की मेढ़ पर खड़े रहकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराई और विवादित भूमि का निष्पक्ष निस्तारण कराया।