मप्र व राजस्थान की सीमा पर स्थित अतिप्राचीन प्रसिद्ध पिपलिया खेड़ा बालाजी मंदिर में आज शनिवार की सुबह 11 बजे आगर जिला कलेक्टर प्रीति यादव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों एवं श्री बालाजी मित्र मंडल ने कलेक्टर से मंदिर जीर्णोद्धार की मांग की। उन्होंने खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 3 लाख की राशि से बन रहे ड्रोम व पार्किंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया।