बांसगांव: सेवई बाज़ार में टैलेंट विजन जूनियर हाईस्कूल की वैन और एक डंपर आपस में टकराई थी, स्कूल वैन के चालक पर केस दर्ज
सेवई बाजार में बुधवार टैलेंट विजन जूनियर हाईस्कूल की एक वैन और एक डंपर आपस में टकरा गई थी। यह दुर्घटना के समय वैन में कुल 11 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। बच्चों के अभिभावकों द्वारा की गई शिकायत के बाद बेलीपार पुलिस ने स्कूल वैन के चालक रामकरण के खिलाफ बेलीपार पुलिस ने केस दर्ज के लिया है।