हरदोई: डीएम ने रसखान प्रेक्षागृह में शाहाबाद व संडीला तहसील के ग्राम प्रधानों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
Hardoi, Hardoi | May 7, 2024 मंगलवार दोपहर रसखान प्रेक्षागृह में डीएम ने शाहाबाद व संडीला तहसील के ग्राम प्रधानों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों की ओर से दिया गया सन्देश समाज के बहुत बड़े हिस्से तक पहुँचता है।ग्राम प्रधान गांव के लोगों से लगातार संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित करें और लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाएं।