रविवार को 2 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने 38 दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैटरी चालित ट्राइसिकल दिव्यांगजनों के लिए स्वतंत्र आवागमन का प्रभावी साधन है, जिससे उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने में विशेष सुविधा मिलेगी।