मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में लापरवाही का आरोप, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत से मरीज की मौत, परिजनों ने CM पोर्टल पर की शिकायत
मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक घायल मरीज की हालत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।