झालरापाटन: पीपलोदी स्कूल हादसे में मुआवजे की मांग को लेकर भील समाज के युवक झालावाड़ कलेक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठे
पीपलोदी स्कूल हादसे को लेकर भील समाज के युवक सोमवार सुबह 9 बजे आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। युवक स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ रुपए और घायलों को 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले रविवार रात युवाओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और मिनी सचिवालय के सामने रात भर धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर तीन युवकों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।