बांधवगढ़: पुलिस अधीक्षक ने धारा 137(2) के आरोपी पर पाँच हजार रुपये का इनाम घोषित किया
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने थाना चंदिया जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 186/25 धारा 137(2) बी एन एस के तहत घोषणा की है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर दस्तयाबी, गिरफ्तारी हो सके उसे पांच हजार रूपये के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा । ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का अंतिम निर्णय होगा ।