वारासिवनी: भीषण गर्मी से 40 वर्षीय किसान की मौत, लू लगने से गई जान
भीषण गर्मी के चलते ग्राम बरबसपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज पटले की लू लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मनोज सुबह वारासिवनी अपनी बड़ी बहन के घर आया था। दोपहर में साइकिल से घर लौटने के बाद वह पेड़ के नीचे आराम करने लगा। काफी देर तक नहीं उठने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया प्रथम दृष्टया मौत का कारण लू लगना बताया जा रहा