जैतपुर: 12 मासी छात्रावास पहुंचे सहायक आयुक्त, बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने जैतपुर स्थित 12 मासी छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश में संचालित चित्रकला, हस्तकला, लेखन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा छात्राव