पीलीभीत: शेरपुर कला निवासी युवक को सऊदी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, एसपी से की गई शिकायत
पूरनपुर/सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख 65 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां निवासी गुलाम हुसैन ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व वमनगर थाना संपूर्णानगर निवासी सलामत अली ने उसे सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया था।