बीकानेर से अहमदाबाद के लिए चलेगी नई ट्रेन : जालोर में भी होगा ठहराव; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी; राजस्थान- गुजरात में बढ़ेगी कनेक्टिविटी। भुज से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू करने के बाद जालोर वासियों को नई ट्रेन मिल सकती है। राजस्थान और गुजरात के रेल यात्रियों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय जल्द ही एक नई ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है। अहमदाबाद (साबरमती)-बीकानेर (लालगढ़) दैनिक एक्सप्रेस को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि हाल ही में जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करना, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार और जैसलमेर में कोच केयर कॉम्प्लेक्स जैसी नई सुविधाएं राजस्थान को दी गई है। इसके अलावा, जालोर वासियों के लिए हाल ही में शुरू की गई भुज-जालोर-पाली-दिल्ली रेल सेवा के बाद, इस नई साबरमती-बीकानेर एक्सप्रेस की घोषणा से भी यात्रियों की दूसरे राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ी है।
Jalor, Jalor | Jun 14, 2026