नवाबगंज: देवां दरगाह पर पूर्व प्रत्याशी नईम सिद्दीकी ने चादर चढ़ाई, देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, समर्थकों ने किया स्वागत
बाराबंकी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नईम सिद्दीकी ने देवां स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाई। उन्होंने देश में अमन-चैन और शांति-सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी।इस अवसर पर देवां में हजारों समर्थकों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। गदिया से दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे नईम सिद्दीकी का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया