जमुई: जीविका ने आयोजित किया 30वां रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला, 915 युवाओं का हुआ निबंधन, डीपीआरओ ने दी जानकारी
प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 30वां रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला मंगलवार 2 बजे आयोजित किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। पूरे मामले की जानकारी डीपीआरओ ने दी है।