हज़ारीबाग: झारखंड की मिट्टी से निकली आवाज़, देशभर में गूंज रहे नीलोत्पल मृणाल की आवाज.....
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन के अवसर पर झारखंड की साहित्यिक पहचान, सुप्रसिद्ध कवि एवं चर्चित लेखक नीलोत्पल मृणाल हजारीबाग पहुंचे। उनके आगमन से साहित्य प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान नीलोत्पल मृणाल ने अपनी रचनाओं और विचारों के माध्यम से श्रोताओं को साहित्य, समाज और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सोचने के लिए प्रेरित