धनौरा: गजरौला थाने से चंद कदम की दूरी पर मोबाइल की दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी
गजरौला कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाने से चंद कदम की दूरी का है, जहां अज्ञात चोरों ने मोबाइल की दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई निवासी अजीत सैनी पुत्र महेंद्र सिंह।