सदर: प्रयागराज में मुहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
Sadar, Allahabad | Jun 26, 2026
प्रयागराज आगामी मुहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आम जनता और त्योहार मनाने वालों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।मुहर्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी स्तरों पर सतर्कता बढ़ा दी है।