खंडेला: कोटड़ी लुहारवास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर बैठी लड़की के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Khandela, Sikar | Apr 15, 2024 खंडेला इलाके के कोटड़ी लुहारवास गांव में आज पुरानी रंजिश को लेकर घर में बैठी एक लड़की के साथ मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल लड़की के पिता की ओर से आज खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया गया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। शिकायत पर खंडेला पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।