सोमवार शाम 4 बजे पेटलावद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संदीपनी विद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् गीत के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इस संगोष्ठी में थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।