ईसागढ़: मनहेटी गांव में दबंग ने 60 वर्षीय वृद्ध से की मारपीट, कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज किया
कदवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मनहेटी गांव में दबंग द्वारा एक 60 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मनहेटी निवासी ओम प्रकाश यादव उम्र 60 वर्ष ने गुरुवार को शाम 6 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को शाम लगभग चार बजे धर्मेंद्र यादव ने उसके साथ मारपीट की है ।