मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, नए मतदाताओं के पास अपना नाम सूची में दर्ज कराने के लिए अब महज 9 दिन का समय शेष बचा है। आगामी 22 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।