बालोद: सब्जी मंडी लूटकांड: 1 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार, व्यापारी को नशे और मोबाइल की किस्त चुकाने के लिए बनाया था निशाना
Balod, Balod | May 31, 2026 बालोद शहर की सब्जी मंडी स्थित सुलभ शौचालय में सब्जी व्यापारी से 25 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने 1 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नशे की लत और मोबाइल की किस्त चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पाण्डेयपारा क्षेत्र के रहने वाले हैं।