चौरीचौरा: सामूहिक शादी में चौरीचौरा बना गवाह, 21 जोड़े हुए एक-दूजे के
चौरीचौरा की क्रांतिकारी धरती शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का गवाह बनी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 21 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधकर एक दूजे के जीवन साथी बने। आर.पी. वेलफेयर ट्रस्ट के संयोजक, कार्यक्रम आयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी एस.के. शर्मा ने हजारों की संख्या में उपस्थित जनता व केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।