हुज़ूर: कजली खेड़ा: केके रिसोर्ट के पूल में डूबने से विधायक के बंगले पर काम करने वाले युवक की मौत
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के कजलीखेड़ा में बने केके रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करने वाले युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। दोस्तों ने बताया कि युवक को पूरी तरह से तैरना नहीं आता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।