हरिद्वार: श्री गंगा सभा कार्यालय में महामंत्री तन्मय वशिष्ठ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गंगा में नियमानुसार खनन को बताया जरूरी
गंगा में अवैध खनन का आरोप लगाकर मातृ सदन संस्था के संत ब्रह्मचारी दयानंद का अनशन जारी है। उनके अनशन के बाद साधु संतों और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने भी खनन को लेकर बयान दिया और गंगा की अविरलता के लिए खनन को जरूरी बताया। PC कर तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि गंगा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।