सांगानेर: राजस्थान विधानसभा और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पूर्व CM अशोक गहलोत ने कानून व्यवस्थाओं पर साधा निशाना
राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन की तमाम एजेंटीयों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कहीं पर भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशान साधते कहां की पहले हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली और उसके बाद विधानसभा को,यह सरकार की लापरवाही है।