रावला: 3KND गांव की महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए कराया मामला दर्ज
रावला क्षेत्र के गांव 3KND की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए तग परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने थाने में हाजिर होकर कहा की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर लगातार तंग परेशान कर रहे थे इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।