रावला: 4KLM गांव के पास दो भाइयों के साथ मारपीट कर ₹3200 रुपए की नकदी छीनी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रावला थाना क्षेत्र के 4KLM गांव के पास कुछ लोगों ने मिलकर दो भाइयों के साथ पहले मारपीट की फिर उनसे 3200 रुपये नकदी की छीनतई कर ली। दरअसल, पीड़ित सोनू ने बताया कि वो और उसका भाई बाइक पर जा रहे थे, तभी दर्शन सिंह बावरी और 8 अन्य के द्वारा उनका रास्ता रोककर उनके साथ मारपीट की गई फिर ₹3200 की नकदी छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।