रायबरेली: रायबरेली डीएम कार्यालय के समक्ष जीएसटी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर व्यापारी नेता ने धरना दिया
Raebareli, Raebareli | Jun 12, 2026
12 जून शुक्रवार सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हुआ जो देर शाम 4 बजे तक लगातार चलता रहा।रायबरेली ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान और किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू किया।जीएसटी अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।मुकदमा दर्ज न होने पर आगामी सोमवार को विशाल धरने की चेतावनी दी।