ग्वालियर गिर्द: निरावली गांव के टाट वाले बाबा विवादों में, मंदिर जमीन पर कब्जा और महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप
ग्वालियर की पुरानी छावनी के निरावली गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्राचीन मंदिर की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे कथित बाबा शिवराम उर्फ टाट वाले बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं। बाबा की हरकतों से परेशान ग्रामीण अब खुलकर विरोध में उतर आए हैं और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।