दाउदनगर: अग्निशमालय ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अशोक इंटर स्कूल खेल मैदान पर मैराथन दौड़ व वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया
अग्निशमालय दाउदनगर द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अशोक इंटर स्कूल खेल मैदान पर गुरुवार की सुबह 6:00 मैराथन दौड़ व वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी उपस्थित रहे।