कटनी नगर: कटनी जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 40 दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शुरू
कटनी - जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने हेतु 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व 40 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह पहल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है।