उज्जैन शहर: काल भैरव दर्शन के दौरान परिवार से बिछड़े 87 वर्षीय बुजुर्ग, उज्जैन पुलिस ने तत्परता दिखाकर परिजनों से मिलाया
उज्जैन: काल भैरव मंदिर दर्शन के दौरान परिवार से बिछड़े 87 वर्षीय बुजुर्ग को उज्जैन पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया। दरअसल, जयपुर निवासी 87 वर्षीय राधा कृष्ण अपने परिजनों के साथ भगवान काल भैरव के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। दर्शन के दौरान वे अचानक परिवार से बिछड़ गए। परिजनों ने भैरवगढ़ क्षेत्र में बुजुर्ग के गुम ह