केवटी रनवे: फुलकाही गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
रैयाम थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुरज कुमार गुप्ता ने बताया कि फुलकाही गांव निवासी दीपक कुमार मिश्रा व चंदन कुमार झा को मारपीट मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में गांव के हीं कृष्ण कांत झा ने थाना में आवेदन देकर दीपक कुमार मिश्रा व चंदन कुमार झा सहित 5 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।