सुल्तानपुर: सीएम सामूहिक विवाह योजना मे भ्रष्टाचार में एडीओ समाज कल्याण निलंबित, समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत बल्दीराय व कुड़वार में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रूप अपनाया है। सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी दस्तावेजों को सीज किया है, वही एडीओ समाज कल्याण अभिषेक गिरी को आज निलंबित किया गया है।