सुल्तानपुर: MP/MLA कोर्ट के जज छुट्टी पर, राहुल गांधी केस में अब 23 अगस्त को होगी सुनवाई, अधिवक्ता संतोष पांडेय की प्रतिक्रिया
सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट सोमवार को अवकाश पर रहे। इस कारण नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के मानहानि से जुड़े मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 23 अगस्त की तिथि नियत की है। 26 जुलाई को राहुल गांधी कोर्ट में पेश हुए थे, जहां उनका बयान दर्ज हुआ था। यह जानकारी वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने दी है।