प्रयागराज: वीर अब्दुल हमीद के सामने तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिवकुटी थाना अंतर्गत वीर अब्दुल हमीद द्वार के सामने शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कार्यचालक नशे में था।घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।