प्रयागराज: कैंट पुलिस और एसओजी ने लूट के अभियोग से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगद रुपये और अन्य सामान बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कैंट पुलिस टीम तथा SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा लूट के अभियोग से संबंधित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,पकड़े गए अभियुक्तों के पास से ₹28,900 नगर तथा विभिन्न सामान बरामद किया गया है, एक अभियुक्त वीरेंद्र तिवारी बक्सी खुर्द थाना दारागंज का तथा दूसरा अभियुक्त रिजवान झूंसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।