प्रयागराज: महाकुंभ के समापन के बाद मेला क्षेत्र से उखाड़े जा रहे विभिन्न शिविर, वीरान हुआ महाकुंभ नगर
प्रयागराज में बीते दिनों संपन्न हुए महाकुंभ के बाद अभी भी संगम तट पर श्रद्धालुओं का आगमन जारी है,जबकि महाकुंभ नगर में देश के कोने-कोने से आए साधु संतों तथा अन्य संस्थाओं द्वारा शिविर लगाए गए थे,हालांकि साधु संतों व संस्थाओं के वापस लौटने के बाद अब शिविरों को उखाड़ा जा रहा है,जबकि शिविरों के हटने से महाकुंभ नगर अब वीरान नजर आने लगा है।