बबेरू: अरमार गांव में तालाब में मिला 23 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Baberu, Banda | Sep 1, 2026 मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब ग्रामीणों ने तालाब में युवती का शव उतराता हुआ देखा। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दिया। तालाब मे उतराता मिले शव की पहचान 23 वर्षीय अंशु पुत्री श्याम बिहारी वर्मा, निवासी अरमार थाना मरका के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।