मधेपुरा: सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ उपभोक्ता शिवशक्ति इंडेन गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थित शिवशक्ति इंडेन गैस एजेंसी पर समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। चार उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि बकरीद की छुट्टी रहने के कारण वे जिला पदाधिकारी से मुलाकात नहीं कर सके।