ग्वालियर गिर्द: देर रात रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर, इलाके में हड़कंप
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच एक 17 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जटार साहब की गली, ढोली बुआ का पुल इलाके से किशोर के गायब होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा बुधवार सुबह 9:00 बजे दी गई।