नलखेड़ा: सुसनेर SDM ने लखुंदर नदी में डूबने वाले 3 बच्चों के परिजनों को स्वीकृत की ₹4- 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि
शासन के नियमानुसार व कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सुसनेर SDM मिलिंद ढोके ने जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम छारड़ा में गत रात्रि में लखुंदर नदी में नहाने के दौरान हुई 3 बच्चों की मृत्यु पर में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत तत्काल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जो जल्द ही परिजनों के खाते में डाल दी जाएगी।