नलखेड़ा: लखुंदर नदी में डूबने से 03 बच्चों की मौत, SDERF की टीम ने बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला
बीती देर रात्रि में नलखेड़ा की लखुंदर नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चों की डूब जाने मौत हो गई। तहसीलदार, TI व SDERF की प्लाटून कमांडर कविता सोलंकी टीम को लेकर मौके पर पहुंची और लटूरी गहलोत निवासी 7 साल के पंकज पिता बाबुलाल, ग्राम छाल्डा निवासी 7 साल के मोनू पिता अमरसिंह व 8 साल की मुस्काम पिता अमरसिंह के शव को बाहर निकाला। उसके शवो का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा