नलखेड़ा: लखुंदर नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
गत रात्रि में नलखेड़ा के समीप लखुंदर नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने तीनों बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।सीएम ने कहा नलखेड़ा की लखुंदर नदी में डूबकर तीन बच्चों की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक एवं पीड़ादायी है।